Posts

Showing posts from 2022

Motivational Poem (चलना पड़ता है) written by Pawan Kumar Yadav

 जब ज़िम्मेदारी कि चोटे हर सुख चैन छीन लेती हैं जब तानों के सुर कानो में गूंज गूंज कर आंखे भर देती हैं तो हंसते हंसते निज हाथो पर अंगारों को दलना पड़ता है बंद किस्मत के दरवाजों को संघर्ष कि धार से  खोलना पड़ता है मंजर कैसा भी हो बिस्तर छोड़ निकलना पड़ता हैं चलना पड़ता है फिर चलना पड़ता है। –पवन कुमार यादव 

Motivational poem by pawan kumar yadav 💪💪जिंदा वही है जिसका प्रयास जिंदा है

Image
जिंदा वही है  जिसका प्रयास जिंदा है  लड़ता वही हैं  जिसमे आग जिंदा है और जीतता वही हैं  जिसमे ख्वाब जिंदा है  बाकी तो अनायास  पंख फड़फड़ाते है  देखकर समंदर को  साहिल पर ही मर जाते हैं  जिंदा तो वो भी  केवल उनमें सांस जिन्दा है  जिंदा वही है   जिसमें प्रयास जिंदा है। – पवन कुमार यादव

Love poetry

Image
जब जब मुझे याद आती हैं उसकी तब– तब तू आंसू बनकर मेरे मेरे पलकों पर ठिठकी। ©️Pawan yadav

जिद पर आ जाओ फिर देखो (पवन कुमार यादव)

जिद पर आ जाओ फिर देखो   कैसे सूर्य कि किरणे अंधेरे को भेदा करती कैसे एक छोटी सी पतवार  सागर को लांघा करती है कैसे एक नन्ही सी चिड़िया  आसमान छूने का दमखम रखती है कैसे एक पपीहा वर्षों प्यासा रहता हैं कैसे समुद्री तूफानों से  एक गोताखोर नहीं घबराता हैं जिद पर आ जाओ फिर देखो कौन तुम्हे हराता हैं। कौन तुम्हे हराता है।             लेखक      पवन कुमार यादव